BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kanker News: गाड़ी में ‘विधायक नरहरपुर’ की नेमप्लेट, बाइक सवारों को रौंदने के बाद खुली अज्ञानी युवक की पोल

Bhanupratappur news: भानुप्रतापपुर के बस स्टैंड में कल रात एक कार ने दो बाइक को रौंद दिया, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए है। जब लोगों ने कार को पकड़ा …

Kanker News, image source: ibc24

Kanker News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 16 Sept 2025 | 5:08 pmModified: 16 Sept 2025 | 5:27 pm
HIGHLIGHTS
  1. शराब के नशे में धुत था आरोपी चालक 
  2. फर्जी बोर्ड बनाकर गलत कार्य कर रहे लोग
  3. छत्तीसगढ़ में नरहरपुर विधानसभा है ही नहीं

भानुप्रतापपुर: Kanker News, गाड़ियों में नेमप्लेट लगाकर खुद को VIP दिखाने का शौक अब बेहद खतरनाक हो चला है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला जिले के भानुप्रतापपुर से सामने आया है। जहां एक युवक ने उस विधायक का बोर्ड लगा डाला जो विधानसभा है ही नहीं।

भानुप्रतापपुर के बस स्टैंड में कल रात एक कार ने दो बाइक को रौंद दिया, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए है। जब लोगों ने कार को पकड़ा तो उसमें विधायक नरहरपुर का नेमप्लेट लगा हुआ था, जबकि नरहरपुर विधानसभा नहीं है बल्कि कांकेर विधानसभा का एक ब्लॉक है। अब सवाल ये उठता है कि यह अज्ञानी युवक किस इरादे से फर्जी विधायक का नेमप्लेट लगाकर घूम रहा था।

शराब के नशे में धुत था आरोपी चालक

Kanker News, आरोपी चालक जिसका नाम आकाश नायक निवासी संजयपारा बताया जा रहा है वह शराब के नशे में धुत था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कार को जब्त कर लिया। जांच के दौरान आरोपी की गाड़ी के जांच में भारत के प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ और विधायक नरहरपुर लिखा एक बोर्ड मिला। हालांकि इस तरह की कोई विधानसभा कांकेर जिले में नहीं है और ना यहाँ से कोई विधायक है जबकि नरहरपुर एक ब्लॉक है, जो कि कांकेर विधानसभा के अंतर्गत आता है। जिसके वर्तमान विधायक आशाराम नेताम हैं।

फर्जी बोर्ड बनाकर गलत कार्य कर रहे लोग

आरोपी के गाड़ी से बोर्ड मिलने के बाद अब लोगों में चर्चा का बाजार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग इस तरह के फर्जी बोर्ड बनाकर गलत कार्य कर रहे हैं। सरकारी रुतबा दिखाकर नियमों की अनदेखी करते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

read more:  Balod News: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई प्रेमिका, युवक ने शादी से किया इनकार, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

read more: Madhyanpl Pradesh: इंस्टाग्राम क्वीन निकली लुटेरी दुल्हन! मां-बेटियों का गैंग शादी का सपना दिखाकर लूटता था करोड़ों, ऐसे

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Nameplate of 'MLA Narharpur' in the car, ignorant youth's secret exposed after trampling bike riders

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am