छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर
कांकेर, 10 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेड़ाबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के मिलिट्री कंपनी नंबर पांच के सदस्य मासा को मुठभेड़ में मार गिराया है। मासा के सिर पर आठ लाख रूपये का इनाम है।
कांकेर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने बताया कि सात सितंबर को कांकेर-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
एलिसेला ने बताया कि अभियान के दौरान मंगलवार नौ सितंबर को परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेड़ाबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी ली गई तो वहां एक नक्सली का शव, एक .303 राइफल, एक वॉकी टॉकी सेट और अन्य सामान बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान मासा के रूप में हुई है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के बावजूद बस्तर में तैनात पुलिस और सुरक्षा बल के कर्मी भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन की मंशा और बस्तरवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप जान-माल की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
सुंदरराज ने माओवादियों से अपील की है कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है और अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।
उन्होंने कहा कि यदि वे अवैध और हिंसक गतिविधियां जारी रखते हैं, तो उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।
इस कार्रवाई के साथ, इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 231 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 210 बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं।
भाषा संजीव नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर
Kanker
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am