BJP Leaders Misbehaved Female Doctor: अस्पताल में घुसकर BJP नेताओं ने की महिला डॉक्टर से अभद्रता! नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने ठप की OPD
Pakhanjur BJP leaders misbehaved female doctor: बीती रात भाजपा के पखांजूर मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि स्टाफ की कमी और बदहाल स्वास्थ्य …

- स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार
- मरीजों को भुगतना पड़ा खामियाजा
- अपनी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ भाजपा नेता: कांग्रेस
पखांजूर: आज सिविल अस्पताल पखांजूर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप है। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी बंद कर दी है। ( Pakhanjur BJP leaders misbehaved female doctor) जिससे इलाज की आस लेकर पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों से मरीज अस्पताल परिसर के बाहर बैठे रहे, लेकिन न कोई पूछने वाला और न ही कोई इलाज हो सका। अस्पताल के भीतर सन्नाटा पसरा रहा। इस हड़ताल की वजह बनी बीती रात की एक गंभीर घटना। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं पर महिला स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी और अस्पताल में ताला जड़ने के आरोप लगे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार
पखांजूर का सिविल अस्पताल राजनीति का शिकार होता नजर आ रहा है। ( BJP leaders misbehaved female doctor) बीती रात भाजपा के पखांजूर मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि स्टाफ की कमी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान एक महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार किया गया और आक्रोश में आकर अस्पताल के मुख्य गेट में ताला तक जड़ दिया गया।
मरीजों को भुगतना पड़ा खामियाजा
हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद ताला खुलवाया गया। लेकिन इस घटना से आहत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज ओपीडी और इलाज सेवाएं बंद कर दी। ( Pakhanjur BJP leaders misbehaved female doctor) इसका सीधा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्ष को भी बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया है।
अपनी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ भाजपा नेता: कांग्रेस
कांग्रेस के पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए भाजपा के लोग खुद अपनी सरकार की व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। अस्पताल में ताला जड़ना इस बात का प्रमाण है कि स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी बदहाल है। ( Pakhanjur BJP leaders misbehaved female doctor) उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए 18 दिनों का आंदोलन किया था। कांग्रेस की सलाह है कि अस्पताल में ताला लगाने के बजाय उन जनप्रतिनिधियों के घरों में ताला लगाया जाए, जो व्यवस्था सुधारने के लिए जिम्मेदार हैं।
फिलहाल हालात ये हैं कि सिविल अस्पताल पखांजूर में ओपीडी और इलाज पूरी तरह बंद है। दूर-दराज़ के गांवों से आए मरीज और उनके परिजन बेहाल हैं। सवाल ये है कि राजनीति और हंगामे की इस लड़ाई में मरीजों की सेहत की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
इन्हें भी पढ़ें :-
- Danteshwari Mandir Me Chori News: बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी के लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर आधी रात मंदिर में किया प्रवेश
- Amroha Accident News: यह कोई फिल्मी सीन नहीं…हकीकत है! सड़क पर एक के बाद एक गिरते दिखे10 से ज्यादा बाइक, वायरल वीडियो ने खोली प्रशासन की पोल
- खुशियों के बीच अचानक मची चीख-पुकार, 30 हथियारबंद बदमाशों ने बारात पर बोला धावा, बारातियों को लहूलुहान कर गाड़ियों के उड़ाए परखच्चे, देखें वीडियो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: BJP leaders barged into the Civil Hospital and misbehaved with a female doctor, prompting angry health workers to halt the OPD
कांकेर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm