PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, यहां जानें क्या है अपडेट
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को अक्टूबर में अच्छी खबर मिल सकती है।

PM Kisan 24th Installment Date/Image Credit: File
- PM Kisan की 24वीं किस्त अक्टूबर में आ सकती है।
- किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
- योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में सहायता दी जाती है।
PM Kisan 24th Installment Date: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार (PM Kisan 24th Installment Date) कर रहे करोड़ों किसानों के लिए अक्टूबर में अच्छी खबर मिल सकती है। केंद्र सरकार अगली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी कृषि मंत्रालय की ओर से 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन दशहरा त्योहार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही किसानों के खातें में पैसे आ सकते हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को एक साल में तीन किस्तों में राशि दी जाती है।
साल में तीन बार मिलती है रकम
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को साल (PM Kisan 24th Installment Date) में तीन किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। भुगतान की अवधि अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च होती है। इससे पहले 23वीं किस्त की राशि जून में लाभार्थियों के खातों में भेजी गई थी। उस समय सरकार ने करीब 18,880 करोड़ रुपये किसानों को सीधे ट्रांसफर किए थे।
24वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी
PM Kisan 24th Installment Date: किसानों के लिए e-KYC पूरा होना बेहद जरूरी है। जिन लाभार्थियों की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है। वेबसाइट पर e-KYC विकल्प चुनकर आधार नंबर और OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
CSC सेंटर से भी करा सकते हैं e-KYC
अगर किसान ऑनलाइन e-KYC नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर भी यह काम कराया जा सकता है। किसान को अपना आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। इसके अलावा पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा का इस्तेमाल करके भी e-KYC पूरी की जा सकती है।
लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
PM Kisan 24th Installment Date: अपना नाम लाभार्थी सूची में देखने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Farmers Corner में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करें। यहां राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद रिपोर्ट देखने पर संबंधित गांव की लाभार्थी सूची सामने आ जाएगी।
किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान अपनी किस्त का स्टेटस (PM Kisan 24th Installment Date) भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर Know Your Status विकल्प चुनें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP से सत्यापन करें। यहां भुगतान और आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
- LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
- Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: PM Kisan 24th Installment Date Update
Sarkari Yojana | Govt Schemes
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am