Ashwini Vaishnav Latest tweet: रेलवे का कमाल.. महज ढाई घंटे में इंस्टाल किया 70 मीटर से ज्यादा लम्बा ओपन वेब गर्डर, अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया Video..
इन नई सुविधाओं के अलावा, ट्रेन में मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों की अन्य विशेषताएं भी शामिल हैं, जैसे पूरी तरह वातानुकूलित कोच, स्वचालित प्लग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट। यह …
Railways installed open web girder in two and a half hours
Railways installed open web girder in two and a half hours : कटनी: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें के कटनी जिले में एक प्रमुख रेलवे परियोजना की सराहनीय उपलब्धि को दिखाया गया। वीडियो में टीम को महज 2.5 घंटे के भीतर 76.2 मीटर लंबे ओपन वेब गर्डर को स्थापित करते हुए देखा जा सकता है। यह गर्डर एक महत्वपूर्ण संरचना है, जिसका उपयोग रेलवे पटरियों के बीच अंतर को पाटने के लिए किया जाता है, खासकर जब ट्रैक किसी नदी, घाटी या अन्य भू-आकृति के ऊपर से गुजरता है।
वैष्णव ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि कटनी में हाल ही में स्थापित यह ब्रिज पहले से मौजूद रेलवे ट्रैक के ऊपर बनाए गए नए ट्रैक को ऊंचाई प्रदान करता है। उन्होंने इस कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए टीम की प्रशंसा करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "कटनी में केवल 2.5 घंटे में 76.2 मीटर लंबे ओपन वेब गर्डर का सफलतापूर्वक लांच।"
Successful launch of 76.20m Open Web Girder, rail over rail at Katni in record 2.5 hours. pic.twitter.com/YrGnfZolgP
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 16, 2025
वंदे भारत एक्सप्रेस की नई विशेषताएं
Railways installed open web girder in two and a half hours : गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह, मंत्री ने कटरा से श्रीनगर तक के प्रस्तावित रेल मार्ग के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वीडियो भी साझा किया था। यह रेलमार्ग जम्मू और कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। 49 सेकंड के इस वीडियो में ट्रेन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया, जिसे खास तौर पर जम्मू-कश्मीर की कठोर सर्दियों में भी सुचारू रूप से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन देश के अन्य हिस्सों में चल रही 136 वंदे भारत ट्रेनों से अधिक उन्नत होगी। इसमें कठोर मौसम से निपटने के लिए कई नई तकनीकी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। ट्रेन में ऐसे हीटिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जो पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट टैंकों को ठंड में जमने से बचाते हैं। इसके अलावा, वैक्यूम सिस्टम के साथ लैब्स को गर्म हवा उपलब्ध कराई जाती है और एयर-ब्रेक सिस्टम को भी सर्दियों में बेहतरीन संचालन के लिए अनुकूलित किया गया है।
Railways installed open web girder in two and a half hours : इन नई सुविधाओं के अलावा, ट्रेन में मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों की अन्य विशेषताएं भी शामिल हैं, जैसे पूरी तरह वातानुकूलित कोच, स्वचालित प्लग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट। यह ट्रेन न केवल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगी, बल्कि कठोर सर्दियों में भी अपनी कार्यक्षमता को बनाए रखेगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ओपन वेब गर्डर एक प्रकार की संरचना होती है, जिसका उपयोग रेलवे ट्रैक के बीच अंतर को पाटने के लिए किया जाता है। यह विशेष रूप से नदियों, घाटियों या ऊँची जगहों के ऊपर ट्रैक बनाने में मदद करता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Railways installed open web girder in two and a half hours, Ashwini Vaishnav Latest tweet
कटनी
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm