Katni Raid News: बीज भंडार संचालको के छूट गए पसीने! जब दुकान में अचानक आ धमके कृषि अधिकारी, लाइसेंस मांगते ही खुल गई पोल!
कटनी जिले के बरही नगर क्षेत्र में कृषि विभाग ने बिना लाइसेंस के संचालित बीज भंडार पर छापेमारी की और संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। दुकान में बीज, …

Katni Raid News
- कटनी के बरही नगर में कृषि विभाग ने एक दुकान को बिना लाइसेंस के संचालित करते हुए पकड़ा और कार्रवाई शुरू की।
- छापेमारी के बाद स्थानीय बीज दुकानदारों में डर फैल गया, और कई दुकानदार मौके से फरार हो गए।
- अधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और अन्य बिना लाइसेंस वाले दुकानों पर भी छापेमारी की योजना बनाई है।
Katni Raid News कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कृषि विस्तार अधिकारियों ने बीज भंडारों के निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस के संचालित दुकान का भंडाफोड़ किया है। दुकानदार के पास दुकान का वैध लाइसेंस नहीं था, जिस पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने दुकान पर छापेमारी की और संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिना लाइसेंस संचालित थी दुकान
Katni Raid News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कटनी जिले के बरही नगर क्षेत्र का है। कृषि विस्तार निरीक्षक राहुल जाटव ने बताया कि वे बरही नगर में संचालित सभी बीज भंडारों का नियमित निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान फैदावाद बीज भंडार में जांच की गई, जहां दुकान बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। फैदावाद बीज भंडार के नाम से संचालित इस दुकान के संचालक सुखीचंद गुप्ता बताए जा रहे हैं। दुकान में किसानों को बीज, कीटनाशक और खाद की बिक्री की जा रही थी।
सूचना मिलते ही भाग गए दूसरे संचालक
Katni Raid News जांच के दौरान जब अधिकारियों ने दुकान संचालक से लाइसेंस मांगा, तो दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने दुकान में रखे समस्त स्टॉक और दस्तावेजों की जांच करते हुए दुकान में छापेमारी की और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, छापेमारी की खबर मिलते ही बरही नगर के अन्य बीज भंडार संचालकों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कृषि विभाग के अधिकारियों ने कटनी के बरही नगर स्थित फैदावाद बीज भंडार का निरीक्षण किया और पाया कि दुकान बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Major Crackdown on Unlicensed Seed Stores in Katni, Madhya Pradesh
कटनी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm