Maihar Radha Singh Viral Video: बीच कार्यक्रम क्यों भड़की महिला मंत्री, मंच से लगा दी फटकार |
मैहर में मंच से परिवारवाद पर बड़ा प्रहार! प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी की जगह उनके पति के मंच पर सक्रिय दिखने पर कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री ने सार्वजनिक कार्यक्रम में ही उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन परिवारवाद उनकी भूमिका को कमजोर कर देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जनप्रतिनिधि चुनी गई महिला है तो उसकी जगह पति क्यों दिखाई दे रहे हैं? मंत्री का यह बयान और फटकार वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
Maihar Radha Singh Viral Video: बीच कार्यक्रम क्यों भड़की महिला मंत्री, मंच से लगा दी फटकार |

Facebook


