Korba Elephant Calf Viral Video: कोरबा में मादा हाथी का दिल छू लेने वाला वीडियो.. माँ बनाती रही रेत पर रास्ता.. शावक बढ़ता रहा आगे, आप भी देखें

कटघोरा के मातीन जंगलों में मां हथनी ने अपने नन्हे बच्चे की राह आसान करने के लिए सूंड और पैरों से रास्ता समतल किया।

Korba Elephant Calf Viral Video: कोरबा में मादा हाथी का दिल छू लेने वाला वीडियो.. माँ बनाती रही रेत पर रास्ता.. शावक बढ़ता रहा आगे, आप भी देखें

Korba Elephant Calf Viral Video || Image- IBC24 News Archive


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: September 1, 2026 / 07:30 am IST
Published Date: September 1, 2026 7:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • मां हथनी ने बच्चे के लिए रास्ता बनाया
  • मातीन जंगलों में कैमरे में कैद हुआ नजारा
  • मां की ममता ने जीता लोगों का दिल

कोरबा: हाथी-मानव संघर्ष की कई तस्वीरों के बीच छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हर किसी को भावुक कर देगी। (Korba Elephant Calf Viral Video) मातीन के जंगलों में मां हथनी की ममता और अपने बच्चे के प्रति सुरक्षा का अद्भुत नजारा कैमरे में कैद हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

रेत पर रास्ता बनाती रही माँ, शावक बढ़ता रहा आगे

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक हथनी ने नन्हे बच्चे को जन्म दिया था। अब मां अपने बच्चे के साथ नदी की ओर से जंगल के रास्ते आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान हथनी ने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। नन्हा हाथी आसानी से आगे बढ़ सके, इसके लिए मां हथनी अपनी सूंड और पैरों की मदद से रास्ते को समतल करती नजर आई। वह पहले रास्ते को आसान बनाती और फिर अपने नन्हे बच्चे को साथ लेकर आगे बढ़ती रही।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जंगल के बीच मां और बच्चे के बीच का यह स्नेह और सुरक्षा का रिश्ता बेहद खूबसूरत है। (Korba Elephant Calf Viral Video) एक मां अपने बच्चे की राह आसान करने के लिए खुद आगे बढ़कर रास्ता तैयार करती दिखाई दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown