BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Khairagarh News: नशे की सप्लाई चेन पर पुलिस का बड़ा प्रहार! इस जिले में तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 398 स्ट्रीप प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ इतने लोग गिरफ्तार

खैरागढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि ये गिरोह लंबे …

Khairagarh News

Khairagarh News

IBC24 Digital
Published: 08 Nov 2025 | 6:01 pmModified: 08 Nov 2025 | 6:01 pm
HIGHLIGHTS
  1. गिरोह की मुख्य खेप रंगे हाथों पकड़ते हुए गिरफ्तार की गई।
  2. आरोपियों के खिलाफ न्यायिक रिमांड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  3. इस कार्रवाई से नशे की अंतरराज्यीय सप्लाई चैन का पर्दाफाश हुआ।
Khairagarh News: खैरागढ़: खैरागढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नशीली दवाइयों की तस्करी में शामिल थे और गुजरात के भरूच जिले से नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए इस गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। खैरागढ़ केसीजी पुलिस ने तफ्तीश के दौरान पता लगाया कि ये गिरोह नशीली दवाइयों की तस्करी का कारोबार चला रहा था। आरोपी गुजरात के भरूच जिले से नशीले पदार्थों को लाकर खैरागढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, इन नशीली दवाओं का वितरण न केवल युवाओं में नशे की लत बढ़ा रहा था, बल्कि समाज में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा था।

छह आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार

केसीजी जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह गुजरात से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल लाकर स्थानीय युवाओं को बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 398 स्ट्रीप (3184 नग) SPAS & TRANSCEN PLUS (ट्रामाडोल) कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 66 हजार 669 रुपये बताई जा रही है। [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0811-KRG-DRUGS-NF4.mp4"][/video]

नशीली दवाओं की सप्लाई

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये गिरोह लंबे समय से गुजरात के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह ने नशीली दवाओं की तस्करी को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया और युवाओं में नशे की लत फैलाने का काम भी किया। [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0811-KRG-DRUGS-NF3-1.mp4"][/video]

रंगे हाथों पकड़ाई गई गिरोह की मुख्य खेप

Khairagarh News: सूचना मिलने पर थाना गंडई पुलिस ने 7 नवंबर 2025 की देर रात विशेष कार्रवाई की। ग्राम ठंढार के पास मुख्य मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों मोहित टंडन, राहुल गायकवाड़ और एक नाबालिग को नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तस्करी चार अन्य आरोपियों शाहबाज खान, दिलेश्वर उर्फ खीनवा, शैलेष टंडन और उत्तम रात्रे के निर्देशन में की जा रही थी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने इन चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामला

गंडई एसडीओपी मानकराम कश्यप ने बताया कि सभी सात आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिए गया है। शुरूआती पूछताछ और सबूतों के आधार पर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इन्हें भी पढ़ें :- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: खैरागढ़ पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 1 नाबालिग भी शामिल है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Police strike a major blow to the drug supply chain! A smuggling gang has been busted in this district, with 398 strips of banned capsules and 300 people arrested.

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm