Teacher Viral Video: स्कूल में शराब के नशे में धुत्त मिला प्रधानपाठक, डायल 112 की मदद से पकड़कर पहुंचाया थाने, ग्रामीणों में आक्रोश
Teacher Viral Video: स्कूल में शराब के नशे में धुत्त मिला प्रधानपाठक, डायल 112 की मदद से पकड़कर पहुंचाया थाने, ग्रामीणों में आक्रोश Khairagarh News

Teacher Viral Video
- "शराब पीकर स्कूल पहुंचा प्रधानपाठक,
- सरपंच की शिकायत पर 112 ने मौके से पकड़ा,
- शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,
खैरागढ़: Khairagarh News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम देवरी की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रभारी प्रधानपाठक रेशमलाल बेरवंशी का नशे में धुत्त होना शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना के रूप में सामने आया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ग्राम सरपंच तेजराम वर्मा ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत व 112 डायल को इस संदर्भ में सूचना दी। Teacher Viral Video
Teacher Viral Video: 112 टीम की मदद से प्रधानपाठक को स्कूल से पकड़ा गया और बीईओ के निर्देश पर गठित निरीक्षण दल ने उन्हें हिरासत में लेकर खैरागढ़ थाना भेजा। बाद में सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया ताकि स्पष्ट हो सके कि वह नशे में थे या नहीं। इस मामले पर बीईओ नीलम राजपूत ने संवैधानिक बाध्यता का हवाला देते हुए सार्वजनिक बयान देने से इनकार किया जबकि जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने बताया कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं है लेकिन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Teacher Viral Video: गांव के स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जबकि सरकार शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है ऐसे शिक्षक स्कूल को नशे का अड्डा बना रहे हैं। उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में बच्चों की शिक्षा सुरक्षित और सम्मानजनक बनी रहे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले की शासकीय प्राथमिक शाला में प्रभारी प्रधानपाठक रेशमलाल बेरवंशी के नशे में धुत्त पाए जाने की है, जिससे शिक्षा व्यवस्था की चिंता बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Teacher Viral Video: Principal found drunk in school
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm