Khairagarh News: खैरागढ़ में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, प्रेम विवाह को लेकर बढ़ा विवाद, अब तक नौ गिरफ्तार, भारी संख्या में पुलिस तैनात
Khairagarh News: बुधवार रात को खैरागढ़ के ग्राम कोड़ेनवा गांव में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जो देखते ही देखते मारपीट और हिंसक झड़प में …

Khairagarh News, image source: ibc24
- प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी
- ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से किया हमला
- पुलिस ने 9 लोगों को मौके से हिरासत में लिया
खैरागढ़: Khairagarh News, खैरागढ़ जिले में प्रेम विवाह से शुरू हुई रंजिश ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया और देर रात जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति बिगड़ने से पहले ही काबू में कर ली गई। घटना के बाद एसपी लक्ष्य शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।
प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी
उन्होंने बताया कि बुधवार रात को खैरागढ़ के ग्राम कोड़ेनवा गांव में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जो देखते ही देखते मारपीट और हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने रंजिश के चलते दुलारू साहू और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से किया हमला
Khairagarh News, रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। लेकिन इसके बाद भी तनाव शांत नहीं हुआ। गांव के कुछ युवक शराब के नशे में आरोपियों पर हमला करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने सख्ती दिखाकर रोक लिया। हालांकि गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने राकेश नेताम सहित 9 लोगों को मौके से हिरासत में लिया और दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। कुल मिलाकर अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस दौरान किसी भी को बड़ी चोट नहीं आई है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Violent riot between two districts in Khairagarh, dispute escalated over love marriage, nine arrested so far, large number of police deployed
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm