Khandwa Crime News: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम! सात साल की सजा के बाद लिया बदला… दोस्तों के साथ टहलने निकले युवक की हत्या
खंडवा शहर में रविवार तड़के हुई चाकूबाजी की घटना ने सनसनी फैला दी। तीन पुलिया क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक लखन उर्फ लक्की की हत्या कर …

- खंडवा में चाकूबाजी से युवक की मौत।
- तीन पुलिया क्षेत्र में रविवार हुई वारदात।
- मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गोपी यादव गिरफ्तार।
Khandwa Crime News: खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार तड़के हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी। तीन पुलिया क्षेत्र में हुई इस वारदात में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोपी यादव और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गोपी यादव जीआरपी थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
क्या है पूरा मामला?
ये घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की है। सम्मति नगर निवासी लखन उर्फ लक्की (24) अपने दोस्तों आर्यन और अमन के साथ रेलवे स्टेशन की ओर टहलने गया था। इस दौरान तीन पुलिया के पास उसकी मुलाकात पुराने परिचित गोपी यादव और उसके साथी से हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच आरोपी गोपी यादव ने अपने नाबालिग साथी से चाकू छीनकर लखन के पैर में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल लखन को उसके साथियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
पुलिस जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी गोपी यादव पिता भुमन्ना यादव, निवासी जवाहरगंज बड़ा बम, हाल निवासी पुरानी मल्टी, चिराखदान, रामनगर (थाना कोतवाली क्षेत्र), जीआरपी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 25 से अधिक केस दर्ज हैं। गोपी यादव हाल ही में लूट के एक मामले में सात साल की सजा काटकर करीब एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना शुरू कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपी यादव और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर लिया है।
मृतक के साथियों का भी अपराध से संबंध
जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि मृतक लखन के दोस्त अमन पिता नासिर निवासी खानशाहवली के खिलाफ भी कई आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। थाना मोघट रोड पुलिस ने हाल ही में अमन को अपराध क्रमांक 243/2025 के तहत गिरफ्तार किया था, जिसमें विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक लखन और आरोपी पक्ष के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते रविवार को ये वारदात अंजाम दी गई।
कानूनी कार्रवाई और धाराएँ
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 601/2025 दर्ज करते हुए धारा 103(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किये हुए हुए चाकू को बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा कंपनियों की लगाई क्लास, बोले दो-पांच रुपए क्लेम देना किसानों के साथ मजाक
- 15 साल की नाबालिक से गैंगरेप! आरोपी दानिश, अय्यूब सहित दो नाबालिग गिरफ्तार, गांव में भड़क उठा गुस्सा, अब फांसी की मांग
- CGMSC की एक और दवा मिली संदिग्ध, स्ट्रिप से निकलते ही टूट रही थी दवाई, इस्तेमाल पर लगाई गई रोक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यवारदात रविवार तड़के लगभग सुबह 4 बजे खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन पुलिया इलाके में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: An old rivalry leads to a horrific outcome! Revenge after seven years in prison... A young man out for a walk with friends is murdered
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm