Khandwa Love Jihad Case: तुड़वाई शादी.. बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, तंग आकर युवती ने उठाया खौफनाक कदम, लव जिहाद के आरोपी अरबाज के घर पर चला बुलडोजर
खंडवा के हरसूद क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोपों के घेरे में आए अरबाज शाह और उसके चाचा के अवैध मकानों को …

Bulldozer Action in CG
- हरसूद में युवती की संदिग्ध मौत के बाद तनाव बढ़ा।
- आरोपी और उसके चाचा के अवैध निर्माण के दोनों मकान ढहा दिए।
- मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और IPC की धाराओं में केस दर्ज।
Khandwa Love Jihad Case: खंडवा: हरसूद क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बढ़ते आक्रोश के बीच अब प्रशासन ने कार्रवाई की है। दरअसल लव जिहाद के आरोपों में जेल भेजे गए आरोपी अरबाज शाह और उसके चाचा आशिक शाह के मकानों को राजस्व विभाग और हरसूद पुलिस ने जेसीबी से आज ध्वस्त कर दिया। ये कार्रवाई उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद सामने आई है, जिसमें 29 अक्टूबर को अनुसूचित जाति की एक युवती ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों के अनुसार, युवती को मुस्लिम युवक अरबाज लंबे समय से परेशान कर रहा था।
प्रताड़ना से तंग आकर खाया था जहर
मृत युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी अरबाज शाह लंबे समय से उनकी बेटी पर दोस्ती और शादी के लिए दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि अरबाज लगातार फोन और मैसेज के जरिए उसे परेशान करता था। युवती के बालिग होने के बाद ये दबाव और बढ़ गया था। परिवार ने बताया कि अरबाज की प्रताड़ना के कारण जिस युवक से युवती की शादी तय की गई थी ये सब के चलते वो रिश्ता भी टूट गया था। इससे वो मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी। 28 अक्टूबर 2025 को विवाद के दौरान आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। घर लौटने पर उसने तनाव में आकर जहर खा लिया। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन 29 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत के बाद क्षेत्र में भड़का गुस्सा
युवती की मौत के बारे में पता चलते ही हरसूद में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। बड़ी संख्या में लोग हरसूद थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम तक कर दिया था। भीड़ का कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी के बिना अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।परिवार के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई
हरसूद थाना पुलिस ने आरोपी अरबाज शाह के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके अलावा आईपीसी की तीन अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं। घटना के बाद आरोपी कुछ दिनों तक फरार रहा लेकिन पुलिस ने लगातार तलाश चलते हुए उसे पकड़ा और जेल भेज दिया। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की गई और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।हिंदू संगठनों की बुलडोज़र कार्रवाई की मांग की
घटना के बाद कई हिंदू संगठनों ने एसपी खंडवा से मिलकर आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोज़र कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने मकान की वैधता की जांच शुरू की। तहसील कार्यालय की जांच में सामने आया कि अरबाज और उसके चाचा आशिक शाह के घरों में निर्माण से जुड़ी कई अनियमितताएँ मौजूद थीं। अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई। कार्रवाई से पहले, तहसीलदार की देखरेख में घर का सारा सामान बाहर निकलवाकर तहसील कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया गया क्योंकि जमानत मिलने के बाद आरोपी का परिवार इस मकान में रहना पहले ही बंद कर चुका था।भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहाए गए मकान
गुरुवार सुबह प्रशासनिक दल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से पहले आरोपी अरबाज का मकान ढहाया गया, इसके बाद उसके चाचा आशिक शाह के मकान पर भी कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि ये कदम न केवल अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए है बल्कि अपराधियों को संदेश देने के लिए भी जरूरी है।इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: युवती के परिवार के अनुसार, आरोपी लंबे समय से उस पर दोस्ती और शादी का दबाव डाल रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Marriage was broken, pressure was put on her to convert to Islam. Fed up, the young woman took a horrific step. A bulldozer ran over the house of Arbaaz, accused of love jihad
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm