BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Lormi Minor Rape Case: नाबालिग के हाथ पैर बांधकर बनाया उसे हवस का शिकार, जो आरोपी था… छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला

Lormi Minor Rape Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लोरमी के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव का ही …

lormi rape case

lormi rape case

muskan mishra
Published: 14 Mar 2026 | 2:45 pmModified: 14 Mar 2026 | 2:47 pm
HIGHLIGHTS
  1. लोरमी: हाथ पैर बांधकर नाबालिग से दुष्कर्म
  2. गांव के युवक ने ही घटना को दिया अंजाम
  3. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Lormi Minor Rape Case: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के लोरमी के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव का ही एक युवक नाबालिग लड़की के घर गया और उसने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश और डर फैल गया। पीड़िता के परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू की और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मानसिक और शारीरिक सहारा देने के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया और उसके परिजनों से भी पूरी जानकारी ली गई।

Minor Rape Case: आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया

जांच में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए नाबालिग के साथ हुई इस जघन्य घटना का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट को मामले में संलग्न किया जाएगा। इसके अलावा, घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र से महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाकर जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए पूरी गहनता से मामले की पड़ताल की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छत्तीसगढ़ से लगातार आ रही ऐसी वारदातें

गौर करने वाली बातें है कि, छत्तीसगढ़ से लगातार ऐसी वारदातें सामने आ रही है। बीते दिन, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली दो गंभीर घटनाएं सामने आई। बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की दो अलग-अलग वारदातों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

पहली घटना 1 मार्च की रात की है, जिसमें 28 वर्षीय आरोपी अनिमेष ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। Rape Crime News पुलिस के अनुसार, आरोपी दीवार तोड़कर 50 वर्षीय महिला के घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाभी के साथ किया शारीरिक शोषण

दूसरी घटना में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हुई है। इसमें दिलीप नामक आरोपी ने अपनी ही रिश्ते की विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी पीड़िता को पत्नी बनाकर रखने का झूठा वादा करता रहा, लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस को गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने पीड़िता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी देखें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Lormi Minor Rape Case

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm