Mayawati UP Election 2026: क्या भाजपा लगा पाएगी UP में हैट्रिक?.. मायावती के इस चुनावी ऐलान से बढ़ी भगवा दल की मुश्किलें, अलायंस पर बड़ा फैसला
AIMIM के पूर्व नेता आसिम वकार बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। वकार …

Mayawati major announcement on alliance
- मायावती ने गठबंधन से दूरी का ऐलान किया
- बीएसपी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में
- आकाश आनंद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले सभी आगामी चुनाव, जिसमें विधानसभा चुनाव भी शामिल हैं, अकेले अपने दम पर लड़ेगी। (Mayawati major announcement on alliance) पार्टी किसी भी गठबंधन पर निर्भर नहीं रहेगी। मायावती ने बीएसपी की अखिल भारतीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी छोटे-बड़े सभी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज और शोषित वर्गों को सत्ता में भागीदारी दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए राजनीतिक सत्ता हासिल करना जरूरी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
आकाश आनंद को लेकर भी मायावती ने दिया बयान
बैठक में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद पार्टी में काम कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अभी और परिपक्व होने की जरूरत है। फिलहाल उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
“मैंने श्री आकाश आनन्द को पार्टी में कार्य करने की तो इनको इजाज़त दी है, जो हक़ीकत आप सभी लोगों के सामने है, लेकिन इस मामले में श्री आकाश आनन्द को अभी और अधिक परिपक्व/मैच्योर होने की जरुरत है। तब तक इनको पार्टी की अभी बड़ी ज़िम्मेवारी देना उचित नहीं होगा”
~ आदरणीय बहन जी
— BSP (@Bsp4u) September 3, 2026
मायावती का यह ऐलान उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है। BSP ने 2022 में भी यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था। पार्टी ने सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। (Mayawati major announcement on alliance) BSP को उस चुनाव में करीब 12.88 फीसदी वोट मिले थे।
प्रेस विज्ञप्ति - 3 Sept 2026 https://t.co/TnHQEQiCJV
— BSP (@Bsp4u) September 3, 2026
2027 में BJP-SP के बीच मुख्य मुकाबला
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला BJP और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी SP के साथ गठबंधन के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी। AIMIM भी अपना खाता नहीं खोल सकी थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
AIMIM के पूर्व नेता ने कांग्रेस का हाथ थामा
इस बीच AIMIM के पूर्व नेता आसिम वकार बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। वकार ने कहा कि BJP के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़नी चाहिए। (Mayawati major announcement on alliance) उन्होंने AIMIM पर आरोप लगाया कि उसने BJP को चुनौती देने के बजाय कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ चुनाव लड़ा।
इन्हें भी पढ़ें:
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मायावती ने कहा कि बीएसपी आगामी विधानसभा और अन्य चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mayawati Announces BSP Will Contest Upcoming Elections Alone Ahead of UP Assembly Polls
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm