BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

Om Prakash Rajbhar Attack Akhilesh Yadav : पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे अखिलेश को राजभर का करारा जवाब! बोले- ‘पहले अपने राज का हिसाब दीजिए, आपके शासन में तो…’

पेपर लीक मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल की …

Om Prakash Rajbhar Attack Akhilesh Yadav

Om Prakash Rajbhar Attack Akhilesh Yadav

Sneha Singh
Published: 22 Jul 2026 | 5:27 pmModified: 22 Jul 2026 | 5:33 pm
HIGHLIGHTS
  1. ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
  2. उन्होंने सपा सरकार के दौरान शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
  3. राजभर ने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया।

लखनऊ : Om Prakash Rajbhar Attack Akhilesh Yadav :  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। इस बार राजभर ने पेपर लीक के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर अखिलेश यादव की मंशा पर सवाल उठाते हुए उनके शासनकाल की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं को निशाने पर लिया। सोशल मीडिया पर किए गए एक लंबे पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा, 'मित्र अखिलेश जी, आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झूठी गिरफ्तारी कराने महाराज। आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए?'

राजभर ने याद दिलाया सपा का शासनकाल

राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल थी। उन्होंने कहा कि उस समय स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा व्यवस्था को धंधा बना दिया गया था और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र पैसों के बदले बेचे जाते थे। उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार में पूरी शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी।उन्होंने आगे दावा किया कि सपा सरकार के दौरान सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था। राजभर ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हावी था और नियुक्तियों में जातिगत पक्षपात किया जाता था। तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, 'सरकारी नौकरी की गाइडलाइन जारी होते ही चचा-भतीजा वसूली के लिए बोरा लेकर निकल जाते थे।'

धर्मेंद्र यादव पर भी साधा निशाना

Akhilesh Yadav on CJP Protest अपने पोस्ट में राजभर ने समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर पुरानी चर्चाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि धर्मेंद्र यादव में विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करने की भी क्षमता नहीं है। इसी क्रम में उन्होंने चर्चित 'हाऊ कैन यू रोक...' बयान का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा।राजभर ने कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पर इतने गंभीर सवाल उठे हों, उन्हें आज छात्रों और शिक्षा के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी छात्रों और युवाओं के हित में ईमानदारी से आंदोलन नहीं कर रही, बल्कि उनका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि विपक्ष छात्रों और युवाओं को बरगलाकर सत्ता हासिल करना चाहता है और मौजूदा माहौल का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता की कुर्सी हासिल करना है और इसी उद्देश्य से वह प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और छात्र हितों के नाम पर विभिन्न दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सत्तापक्ष विपक्ष पर इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगा रहा है।

ये भी पढ़ें

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Om Prakash Rajbhar Targets Akhilesh Yadav Over Paper Leak Row

शहर की खबरें
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

02 Oct 2026 | 8:57 am
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am