Raipur Murder News: खुलेआम युवक की हत्या से दहला रायपुर, यहां जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका

Raipur Murder News: खुलेआम युवक की हत्या से दहला रायपुर, यहां जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका

Raipur Murder News: खुलेआम युवक की हत्या से दहला रायपुर, यहां जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका

Raipur Murder News: खुलेआम युवक की हत्या से दहला रायपुर, यहां जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका/image: AI Generated

Modified Date: July 22, 2026 / 10:41 am IST
Published Date: July 22, 2026 10:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • नेहरू नगर में एक युवक का शव मिलने के बाद हत्या की जांच शुरू
  • अभनपुर में महिला पर धारदार हथियार से हमला
  • दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है

रायपुर। Raipur Murder News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध चरम पर है, यहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। रायपुर में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट, लूट, चोरी की कई वारदातें सामने आते रहते है। इसी बीच सामने आए दो वारदातों ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए है। रायपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है, वहीं दूसरा मामले में जेठ ने हंसिया से महिला का गला रेत दिया। दोनों मामलों में पुलिस जाँच कर रही है।

यहां मिली लाश

Raipur Murder News मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के नेहरू नगर में प्रकाश नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की लाश पुराने महिला थाने के पास मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्राइम और पुलिस की टीम पहुंची है। और आस पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहें है, ताकि अज्ञात कातिलों का कोई सुराग मिल सके।

जेठ ने हंसिए से रेता महिला का गला

Raipur Murder News वहीं दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक सनकी जेठ ने धारदार हंसिया से महिला का गला रेत दिया। जिसके बाद घायल महिला को लहूलुहान हालत में रायपुर रेफर किया गया है। फ़िलहाल अभी जेठ ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। (Abhanpur Attack)

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.