मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 10,585 नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 10,585 नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 10,585 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 24, 2022 10:57 pm IST

भोपाल, 24 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,585 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,04,744 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत महामारी से हुई है, जिसके बाद राज्य में अब तक कुल 10,576 लोगों की मौत हो चुकी है ।

उन्होंने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 2,665 और भोपाल में 2,128 नए मामले सामने आये है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 69,893 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 7,822 लोगों के स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8,24,275 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 1,27,907 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,87,44,479 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

भाषा दिमो रंजन

रंजन


लेखक के बारे में