मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 27, 2021 8:20 pm IST

भोपाल, 27 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,767 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 138 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,767 संक्रमितों में से अब तक 7,81,117 मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 22,142 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 2,90,70,647 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा दिमो दिमो धीरज

धीरज


लेखक के बारे में