मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 29, 2021 8:36 pm IST

भोपाल, 29 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,796 तक पहुंच गयी। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,513 है। प्रदेश में वर्तमान में 130 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,796 संक्रमितों में से अब तक 7,81,153 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को 6,71,610 लोगों को कोरोना-रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,08,14,108 लोगों को कोरोना-रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा रावत शफीक


लेखक के बारे में