Syed Adnan Arrest: सीरिया में बैठे ISIS के कमांडर के सीधे संपर्क में था 20 साल के सैयद अदनान, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Ads

Syed Adnan Arrest: सीरिया में बैठे ISIS के कमांडर के सीधे संपर्क में था 20 साल के सैयद अदनान, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Syed Adnan Arrest | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भोपाल के 20 वर्षीय सैयद अदनान का ISIS मॉड्यूल से सीधा संपर्क सामने आया
  • दिल्ली में ब्लास्ट की साजिश रचने का मिला सुराग,
  • अदनान रोज 8–10 घंटे ऑनलाइन रहता था

भोपाल: Syed Adnan Arrest भोपाल के निशातपुरा इलाके से 20 साल सैयद अदनान को पुलिस ने ​गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए संदिग्ध आतंकी सैयद अदनान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि वह सीरिया में बैठे ISIS के एक कमांडर के सीधे संपर्क में था। वहीं से उसे दिल्ली में ब्लास्ट करने का मैसेज मिला था।

Syed Adnan Arrest अपने कमरे में पढ़ाई के नाम पर वह डार्क एप, टेलीग्राम, आईएमओ के जरिए सीरिया में बैठे ISIS कमांडर के संपर्क में रहता था। बताया जा रहा है कि अदनान अपने एक साथी के साथ मिलकर हथियार जुटाने में लगा था। अदनान ने कबूला है कि वह मिशन को अंजाम देने रोज 8-10 घंटे तक अकेला बैठकर लैपटॉप और फोन पर वक्त बिताता था।

जांच में यह भी सामने आया कि अदनान ने ज्ञानवापी मामले में फैसला सुनाने वाले जज को अदनान ने धमकी दी थी, उसने जज को काफिर कहा था। इस कमेंट्स से आकर्षित होकर दिल्ली का एक युवक ने उससे सोशल मीडिया पर संपर्क किया था।

जिसके बाद दोनों कुछ खास ऐप के माध्यम से सीरिया में बैठे ISIS के एक कमांडर के संपर्क में आ गए। यहां से उन्हें भारत में दहशत फैलाने कुछ खास टारगेट मिले। बताया जा रहा है कि 21 साल का सैयद अदनान उर्फ अबु ISIS मॉड्यूल के सपोर्टर्स के वॉट्सएप गुप में एक्टिव था। जहां से देश की खुफिया एजेंसी को उसकी गतिविधियों का पता चला। इसी ग्रुप में जुड़े दो खुफिया अधिकारियों ने उसकी लोकेशन और चैट हिस्ट्री ट्रेस कर ली, जिसके बाद भोपाल पुलिस ने कार्रवाई की।

Read More: CG News: दुर्ग जिले के इस गांव में खुलेगा बीएड कॉलेज, सभी पंचायतों में होगा सीसी रोड निर्माण, पंडवानी महासम्मेलन में सीएम साय ने किया ऐलान 

Bilaspur News: हॉस्टल से छात्रा गायब होने के बाद अब विश्वविद्यालय कैंपस में मिली युवक की लाश, चार दिनों से लापता था छात्र 

सैयद अदनान कौन है?

सैयद अदनान भोपाल के निशातपुरा इलाके का 20 वर्षीय युवक है, जिसे ISIS से संपर्क और आतंकी गतिविधियों की साजिश में गिरफ्तार किया गया है।

अदनान ISIS से कैसे जुड़ा?

अदनान टेलीग्राम और डार्क वेब के जरिए सीरिया के ISIS कमांडर से संपर्क में आया। दिल्ली के एक युवक ने उसे इस नेटवर्क से जोड़ा था।

अदनान का लक्ष्य क्या था?

उसका उद्देश्य भारत में दहशत फैलाना और दिल्ली में धमाका करना बताया जा रहा है। उसे इस दिशा में विदेशी कमांडर से निर्देश मिले थे।