Rs 2 per liter hike in milk prices in Odisha || Image- IBC24 News File
Rs 2 per liter hike in milk prices in Odisha: भुवनेश्वर: ओडिशा की माझी सरकार ने राज्य के दूध उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर इजाफे का फैसला लिया है। नई दरें 11 सितंबर से लागू होंगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के 3 लाख से ज्यादा डेयरी किसानों को फायदा मिलेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने बताया कि दूध की खरीद कीमत बढ़ने से किसानों को दूध उत्पादन से अतिरिक्त आमदनी होगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ राज्य के डेयरी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।
Rs 2 per liter hike in milk prices in Odisha: गौरतलब है कि, सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब डेयरी से जुड़े कारोबार की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों को पशु चारा, भूसा, पशुओं की दवाइयों, इलाज और दूध के ट्रांसपोर्ट पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में दूध के खरीद की कीमत बढ़ने से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ओडिशा स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (OMFED) राज्य की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्था है। OMFED रोजाना करीब 6.70 लाख लीटर दूध खरीदती है। यह दूध करीब 3.24 लाख किसानों से 4,455 दुग्ध सहकारी समितियों के जरिए खरीदा जाता है। इससे पहले मई में भी OMFED ने दूध खरीद की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद गाय के दूध की खरीद दर 39.05 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।
Odisha government has announced an increase of Rs 2 per litre in the milk procurement price paid to dairy farmers, effective from September 11.
Odisha Minister of Animal Husbandry and Fisheries Department, Gokulananda Mallick said, “The decision is expected to benefit more than…
— ANI (@ANI) September 8, 2026
नोटबुक विनिर्माताओं का सरकार से न्यूनतम आयात मूल्य लगाने का आग्रह, आसियान की खेप से नुकसान
पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार
खेलमंत्री मांडविया ने हॉकी विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में कहा, हार को भुलाकर आगे बढें
सरकार को एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम में लचीला रुख अपनाने की जरूरत: इक्रियर रिपोर्ट
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की