मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 2,092 नए मामले, चार की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 2,092 नए मामले, चार की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 2,092 नए मामले, चार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: February 13, 2022 8:29 pm IST

भोपाल, 13 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,092 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,25,891 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में चार लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10,693 हो गयी है ।

उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 219 और भोपाल में 461 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 19,728 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 4,750 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी से अब तक 9,95,470 लोग ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 11,303 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,22,25,094 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

भाषा रावत रावत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में