मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,317 नए मामले, एक की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,317 नए मामले, एक की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,317 नए मामले, एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 10, 2022 9:14 pm IST

भोपाल, 10 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,317 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,03,643 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो जाने से अब तक कुल 10,538 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 8,599 उपचाराधीन मरीज हैं और पिछले 24 घंटों में 559 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 7,84,506 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 3,09,067 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,59,37,812 खुराक दी जा चुकी है।

भाषा रावत रावत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में