मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 2,438 नए मामले, सात की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 2,438 नए मामले, सात की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 2,438 नए मामले, सात की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 12, 2022 10:32 pm IST

भोपाल, 12 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,438 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,23,799 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सात लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,689 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 220 और भोपाल में 512 नए मामले सामने आये। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 22,390 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 6,220 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,90,720 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को 2,02,751 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,21,93,074 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा दिमो

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में