मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,612 नए मामले, तीन की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,612 नए मामले, तीन की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,612 नए मामले, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 11, 2022 11:35 pm IST

भोपाल, 11 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,612 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,21,361 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तीन लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,682 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 228 और भोपाल में 549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 26,179 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 5,995 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,84,500 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 1,08,734 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,19,77,443 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा रावत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में