सवाल आपका है

Mahakumbh Stampede Update : महाकुंभ भगदड़ में MP के 5 लोगों की मौत, बढ़ाई गई मुआवजे की राशि, खुद सीएम ने दी जानकारी

Mahakumbh Stampede Update | Image Source- IBC24 Coustomize

Mahakumbh Stampede Update | Image Source- IBC24 Coustomize

भोपाल। Mahakumbh Stampede Update : महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई तो वहीं कई लोग घायल हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के बाद न्यायिक जांच की घोषणा की और तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। वहीं इस हादसे में मारे जाने वाले देश के अलग अलग राज्यों के लोग थे। हालांकि सीएम योगी ने मरने वालों के परिवार को मुआवजे का ऐलान किया है तो वहीं इस हादसे में मध्यप्रदेश के 5 लोगों की मौत हुई है। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान सामने आया है।

read more : CG Sarvajanik Avkash 2025: छत्तीसगढ़ में 11, 17 और 20 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज सहित सभी सरकारी संस्थाएं, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया निर्देश

एमपी के 5 लोगों की मौत, बढ़ाई गई मुआवजे की राशि

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुःखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2-2 लाख रु से बढ़ाकर 4-4 लाख रु करने के निर्देश करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

इन लोगों की हुई मौत

मृतकों में ग्वालियर के टेकनपुर निवासी कामता पाल, रायसेन के गैरतगंज के मोहनलाल अहिरवार (45) और इटारसी उमेश सराठे (48) की मौत की पुष्टि परिजन ने की। वहीं छतरपुर की सुनवाहा गांव की रहने वाली हुकुम बाई लोधी परिवार के 15 लोगों के साथ महाकुंभ में स्नान करने आई थीं। भगदड़ में उनकी मौत हो गई, जबकि बेटी दीपा (19) घायल हुईं। बकस्वाहा के बुजुर्ग दपंती हरि साहू (58) और शकुंतला (55) एक अन्य लापता हैं।

Exit mobile version