मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 500 नए मामले, एक की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 500 नए मामले, एक की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 500 नए मामले, एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: February 26, 2022 9:46 pm IST

भोपाल, 26 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 500 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,38,196 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,727 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 29 और भोपाल में 114 नए मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 4,328 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 980 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,23,141 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को 64,011 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,36,59,648 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा दिमो

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में