मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 5,533 नए मामले, नौ की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 5,533 नए मामले, नौ की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 5,533 नए मामले, नौ की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: February 5, 2022 10:11 pm IST

भोपाल, पांच फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,533 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,00,582 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में आठ लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,656 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 679 और भोपाल में 1,098 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 47,986 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 8,558 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,41,940 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को 2,69,773 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,07,54,096 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा दिमो

सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में