मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 9,451 नए मामले, सात की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 9,451 नए मामले, सात की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 9,451 नए मामले, सात की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: January 26, 2022 1:26 am IST

भोपाल, 25 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,451 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,14,195 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सात लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,583 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,963 और भोपाल में 2,024 नए मामले आए। दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 70,870 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 8,467 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 8,32,742 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 95,996 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,88,88,345 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

भाषा रावत अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में