MP Vidhan Sabha Chunav 2023: 95 साल की बुजुर्ग महिला फूलदेवी ने नागरिक होने का निभाया फर्ज, सागर जिले के कलेक्टर और एसपी ने भी किया मतदान

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: भोपाल के चार इमली मतदान केंद्र में 95 साल की बुजुर्ग महिला फूलदेवी मतदान करने पहुंची।

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: 95 साल की बुजुर्ग महिला फूलदेवी ने नागरिक होने का निभाया फर्ज, सागर जिले के कलेक्टर और एसपी ने भी किया मतदान

MP Vidhan Sabha Chunav 2023

Modified Date: November 17, 2023 / 10:13 am IST
Published Date: November 17, 2023 10:13 am IST

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: भोपाल। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज मतदान होने को है। जिसके लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है। लेकिन इससे पहले मॉकपोल की प्रक्रिया की गई है। भिलाई, भोपाल, इंदौर, खरगोन, बुधनी में मॉकपोल किया गया। वहीं एमपी में कई विधानसभाओं में वोटिंग शुरू हो गई है। अनूपपुर विधानसभा की बात करें तो इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कोतमा विधायक सुनील सराफ ने मतदान किया। मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कोतमा विधायक सुनील सराफ ने लोगों से अपील की और कहा मध्य प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

Read more: MP Vidhan Sabha Chunav 2023 : भिंड जिले की तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को किया नजरबंद, पुलिस ने इस वजह से उठाया ये कदम 

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: भोपाल के चार इमली मतदान केंद्र में 95 साल की बुजुर्ग महिला फूलदेवी मतदान करने पहुंची। बुजुर्ग महिला लाठी के सहारे पहुंचकर मतदान किया। 85 वर्षीय श्रीमती सुदेश भाटिया ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपने मताधिकार का उत्साह से उपयोग किया। बुजुर्ग महिला लोगों के लिए बड़ी मिसाल बनी। पूरे क्षेत्र में फूलदेवी की चर्चा हो रही है। वहीं सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी ने मतदान किया।

Read more: CM Shivraj Big Statement: भाजपा के पक्ष में एक तरफा है चुनाव, सीएम शिवराज का बड़ा दावा 

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: हालांकि नक्सल प्रभावित बैहर विधानसभा, लांजी विधानसभा, परसवाड़ा विधानसभा, बिछिया विधानसभा के 47 केंद्र, मंडला विधानसभा के 8 केंद्र, डिंडोरी के 40 केंद्र में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग ही वोटिंग होगी। बालाघाट में मतदान शुरू हो गया है। बालाघाट की नक्सल प्रभावित सीटों पर सुरक्षा के नजरिए से पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान केंद्रों पर जवानों की तैनाती की गई है।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में