Raisen Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की हुई मौत, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक, कहा- आपका यूं चले जाना पीड़ादायक

Raisen Road Accident News: मध्य प्रदेश के रायसेन में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई।

Raisen Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की हुई मौत, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक, कहा- आपका यूं चले जाना पीड़ादायक

Raisen Road Accident News/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 7, 2026 / 12:38 pm IST
Published Date: September 7, 2026 12:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के रायसेन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • इस दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई।
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे पर शोक जताया है।

Raisen Road Accident News: रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृत युवकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर शोक जताया है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, रायसेन के नूरगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। (Raisen Road Accident News) इस हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही नूरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस की टीम ने मृत युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

Raisen Road Accident News: रायसेन में सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत पर प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवटिया, औबेदुल्लागंज निवासी युवा गौरव नागर, शुभम नागर, क्रिश नागर एवं आशीष नागर के सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है।

आप चारों का यूं असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। शोक की इस विकट घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.