MCD Building Inspection Order: सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद जगा प्रशासन, एमसीडी ने दिए राजधानी की सभी इमारतों की जांच के आदेश , सीएम रेखा गुप्ता ने कही ये बात..
MCD Building Inspection Order: एमसीडी ने सभी जोन के कार्यकारी अभियंताओं (भवन) को उनके क्षेत्र की इमारतों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
MCD Building Inspection Order/Image Credit: X Handle
- सत्य निकेतन में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद MCD ने बड़ा एक्शन लिया है।
- एमसीडी ने राजधानी की सभी इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।
- सीएम रेखा गुप्ता ने अवैध पांच मंजिला इमारतों को तत्काल सील करने के आदेश दिए हैं।
MCD Building Inspection Order: नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सोमवार को सभी जोन के कार्यकारी अभियंताओं (भवन) को उनके क्षेत्र की इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
निरीक्षण और रिपोर्ट की निगरानी करेंगे अतिरिक्त आयुक्त
अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण से जुटाई गई जानकारी को दिल्ली उच्च न्यायालय में 10 दिन के भीतर दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में शामिल किया जाएगा। (MCD Building Inspection Order) संबंधित अतिरिक्त आयुक्त निरीक्षण और रिपोर्ट की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे।
शाश्वत सौरभ को सौंपा गया एमसीडी के दक्षिण क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार
MCD Building Inspection Order: हादसे के बाद दक्षिण क्षेत्र के उपायुक्त राकेश कुमार के निलंबन के मद्देनजर आईएएस अधिकारी शाश्वत सौरभ को एमसीडी के दक्षिण क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी संभालेंगे और अगले आदेश तक पद पर रहेंगे।
सत्य निकेतन हादसे में हुई थी 7 लोगों की मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर रविवार को एक इमारत ढह गई थी। इस इमारत में अधिकांश छात्र रहते थे। रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं इस घटना के बाद कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल, उनकी पत्नी और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
सीएम रेखा गुप्ता ने भी दिए जांच के आदेश
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूरी दिल्ली में अवैध पांच मंजिला इमारतों को तत्काल सील करने के आदेश दिए हैं। आसपास के पीजी और अन्य भवनों का भी गहन जांच की जाएगी। जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भवन को तत्काल सील कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी छात्र को असुरक्षित PG में रहने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। हमने बिल्डिंग से निकाले गए छात्रों के लिए कॉलेज हॉस्टल में रहने का इंतजाम किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- NaMo for Viksit Bharat Program: BookMyShow पर पीएम मोदी का पहला इवेंट, रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही बुक हुई पूरी सीटें, वेटिंग में है 42 हजार से ज्यादा लोग
- Chhattisgarh bus strike: बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन पूरे प्रदेश में बंद रहेंगी बस सेवा! यातायात महासंघ ने दी चेतावनी, जानें किस वजह से लिया ये फैसला
- Earthquake in Arunachal Pradesh: इस राज्य में सुबह सुबह मचा हड़कंप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, हर तरफ दहशत का माहौल

Facebook


