आश्रम-3 शूटिंग के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही

आश्रम-3 शूटिंग के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़! Bajrang Dal workers vandalized during Ashram-3 shooting

Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: October 24, 2021 10:27 pm IST

भोपाल: Bajrang Dal vandalized Ashram-3 shooting राजधानी के अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जिला जेल में प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और प्रकाश झा पर स्याही भी फेंक दी। पुरानी जेल में फिल्म यूनिट का रास्ता रोकर बजरंग कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

Read More: करवा चौथ पर सीएम शिवराज ने पत्नी के साथ की पूजा, पानी पिलाकर खुलवाया व्रत, सुनाई कथा

Bajrang Dal vandalized Ashram-3 shooting वहीं, हंगामे की सूचना लगते ही भोपाल DIG अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर प्रकाश झा से मुलाकत की। DIG ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उनको शिकायत करने के लिए कहा है, लेकिन प्रकाश झा ने इस मामले में शिकायत करने के लिए थोड़ा समय मांगा है।

Read More: IndVPak T20 World Cup Live Update: भारत को पहले विकेट की तलाश

आप को बता दें कि आश्रम-3 की शूटिंग इन दिनों भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर चल रही है। वेब सीरीज के हीरो बॉबी देओल और प्रकाश झा अपनी वैनिटी वेन में थे तभी शाम करीब साढ़े 6 बजे बजरंग दल के करीब 300 के करीब लोग पुरानी जेल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और तोड़फोड़ की।

Read More: IndVPak T20 World Cup Live Update: पाकिस्तान की बैटिंग शुरू, 152 रनों के लक्ष्य का पूरा करने मैदान में उतरी पाकिस्तानी टीम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"