उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक सहित दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व विधायक सहित दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन! Before By Election former MLA Sulochna Rawat and Vishal Rawat Left Congress and Join BJP
MLA Sulochna and Vishal Rawat Joins BJP
भोपाल: मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा औऱ रैगांव, पृथ्वीपुर तथा जोबट विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है, दोनों दलों में टिकट के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस ने पृथ्वीपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर भी दी है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुलोचना रावत और विशाल रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
Read More: उपचुनाव का दंगल…जारी है मंथन
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुलोचना रावत और अलीराजपुर के बड़े नेता माने जाने वाले विशाल रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं ने शनिवार देर रात सीएम हाउस में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है। बता दें कि अलीराजपुर की जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
https://twitter.com/BJP4MP/status/1444367788022190083?s=20

Facebook


