Bhind Pickup Accident News: एक झटके में थम गईं इतनी सांसें, सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, हादसा जान दहल उठेगा दिल

Bhind Pickup Accident News: एक झटके में थम गईं इतनी सांसें, सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, हादसा जान दहल उठेगा दिल

Bhind Pickup Accident News: एक झटके में थम गईं इतनी सांसें, सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, हादसा जान दहल उठेगा दिल

bhind news/ imagesource: ibc24

Modified Date: May 12, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: May 12, 2026 10:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • भिण्ड में अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराई पिकअप
  • 3 युवकों की मौत,2 गंभीर घायल,इलाज जारी
  • पिकअप में 7 से 8 युवक सवार थे

Bhind Pickup Accident News: भिण्ड: भिण्ड जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया। यह हादसा मेहगाँव थाना क्षेत्र के दंदरौआ गेट के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में लगभग 7 से 8 युवक सवार थे, जो किसी काम से यात्रा कर रहे थे। अचानक वाहन के अनियंत्रित होने से यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मेहगाँव थाना पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही मेहगाँव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।