मप्र : तीन नाबालिग बहनों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पिता गिरफ्तार

मप्र : तीन नाबालिग बहनों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पिता गिरफ्तार

मप्र : तीन नाबालिग बहनों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पिता गिरफ्तार
Modified Date: September 24, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: September 24, 2026 8:45 pm IST

बड़वानी, 24 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में तीन नाबालिग बहनों का पिछले एक साल से यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप में उनके 45 वर्षीय पिता को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चौंगडे ने बताया कि 11, 13 और 14 वर्ष की उम्र वाली तीनों बहनें रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचीं और अपने पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी के अनुसार लड़कियों ने आरोप लगाया कि उनका पिता उनके निजी अंगों को छूता है और उन्हें उसके गुप्तांग को छूने के लिए मजबूर करता है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़कियों की मां कुछ वर्ष पहले घर छोड़कर चली गई थी और पिछले एक साल से पिता द्वारा उनका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और तीनों लड़कियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा

सं, हर्ष रवि कांत


लेखक के बारे में