सवाल आपका है

Bhopal Crime News: राजधानी में फिर सक्रिय हुआ ‘चड्डी-बनियान गैंग’! शहर में कॉलोनियों में चोरी की वारदात, नकाबपोश चोरों की घुसपैठ CCTV में कैद

Bhopal theft, Vitthal Nagar burglary, Lalghati crime, masked thieves, Bhopal crime news, house robbery, CCTV footage, Chaddi Baniyan gang, night theft Bhopal, Bhopal police action,

Bhopal Crime News/Image Source: IBC24

भोपाल: Bhopal Crime News: शहर के लालघाटी क्षेत्र स्थित विट्ठल नगर कॉलोनी में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात का पूरा घटनाक्रम कॉलोनी में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें 7 से 8 युवक एक घर की रेकी करते हुए और फिर उसमें दाखिल होते हुए नजर आ रहे हैं। सभी युवकों ने अपने चेहरों को नकाब से ढंक रखा था जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

Read More : प्रार्थना सभा के बहाने शादीशुदा महिला से हैवानियत! इस चीज का झांसा देकर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे आरोपी

Bhopal Crime News: जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह चोरी हुई, वहां रहने वाला परिवार उस समय घर से बाहर गया हुआ था। चोरों ने मौका पाकर घर में घुसपैठ की हालांकि वे ज्यादा सामान चोरी नहीं कर सके। बावजूद इसके, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय रहवासी डरे हुए हैं और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। CCTV फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

Read More : मैहर मंदिर को आतंकियों ने बम से उड़ाया, फर्जी वीडियो हो रहा वायरल, श्रद्धालुओं में दहशत

Bhopal Crime News: पुलिस को आशंका है कि यह वारदात कुख्यात चड्डी-बनियान गैंग की हो सकती है, जो पहले भी शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version