Bhopal Girl Kidnapping News: राजधानी में 9 साल की मासूम का अपहरण, कुछ देर बाद इस हालत में मिली बच्ची, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Bhopal Girl Kidnapping News: राजधानी में 9 साल की मासूम का अपहरण, कुछ देर बाद इस हालत में मिली बच्ची, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Bhopal Girl Kidnapping News/Image Source: symbolic

Modified Date: June 30, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: June 30, 2026 6:10 pm IST

Bhopal Girl Kidnapping News: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से 9 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। सुबह एक युवक बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अरेरा हिल्स इलाके से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने उस युवक के तलाश में जो बच्ची को ले गया था। हालांकि आरोपी युवक अभी फरार बताया जा रहा है। बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह 7:30 बजे मंदिर में जल चढ़ाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद एक युवक वहाँ पहुंचा और बच्ची को उसके दोस्त का पिता बताकर उसे अपने साथ ले गया था। अपने साथ ले जानें से पहले आरोपी ने बच्ची से पानी मंगवाया था। बच्चों को आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर बाइक पर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी बच्ची को एमपी नगर इलाके में घुमाता रहा। इसके कुछ देर बाद आरोपी शिवाजी नगर चौराहे से वल्लभ भवन जाने वाली सड़क पर बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.