Bhopal News : राउंड पर निकले निगम इंस्पेक्टर की लोगों ने की पिटाई, इस समस्या को लेकर शुरू हुआ था विवाद
भोपाल के ईदगाह हिल्स क्वे वार्ड 10 में निगम इंस्पेक्टर और स्थानीय लोगों के बीच सफाई को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर दी
Bhopal News
- दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, और घटना का CCTV फुटेज मौजूद है।
- विवाद का कारण था सफाई की समस्याओं पर ध्यान न देना।
- घटना का CCTV फुटेज सामने आया
भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल से दरोगा की पिटाई का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। नगर निगम के दरोगा की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी है। पूरा मामला ईदगाह हिल्स क्वे वार्ड क्रमांक 10 का है, जहाँ निगम के इंस्पेक्टर का स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
Bhopal News दरअसल, यह पूरा मामला ईदगाह हिल्स के वार्ड क्रमांक 10 के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। वार्ड में निगम कर्मचारियों को देखने के लिए राउंड पर निगम के इंस्पेक्टर निकले थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी साफ सफाई से जुड़ी समस्या उन्हे बताई, लेकिन देखते देखते यह संवाद विवाद में तब्दील हो गया। इसके बाद लोगों ने जमकर इंस्पेक्टर की पिटाई शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने दरोगा पर साफ सफाई की समस्या पर ध्यान ना देने का आरोप लगाया है। इस पूरी घटना का सीटीवी फुटेज भी सामने आया। फ़िलहाल इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने अपनी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है।
इन्हे भी पढ़ें:
- PM Modi Speech: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पीएम का संबोधन, आदिवासी विरासत की रक्षा कर रही हमारी सरकार, अपने भाई बहनों को हिंसा में नहीं छोड़ सकता मोदी
- Sagar News: स्कूल में प्राचार्य और शिक्षक की शराब पार्टी! आधी रात क्लास में छलका रहे थे जाम, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो वायरल

Facebook


