सवाल आपका है

Bhopal Police is Beating Girl: राजधानी में खाकी दागदार! वाहन चेकिंग के दौरान सरेराह युवती को मारा थप्पड़, FIR दर्ज कर दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर

Bhopal Police is Beating Girl | Image Source | IBC24

Bhopal Police is Beating Girl | Image Source | IBC24

भोपाल: Bhopal Police is Beating Girl: राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवती से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में शामिल दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। युवती की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

Read More : 2 Children Missing Case Update: सगाई समारोह से रहस्यमय ढंग से गायब हुए दो मासूम, देर रात लावारिस हालत में मिले, पुलिस को अपहरण की आशंका

Bhopal Police is Beating Girl: पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई जिसमें उसने आरोप लगाया कि प्रगति तिराहा के पास वाहन चेकिंग के दौरान प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे और जितेंद्र कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवती थाना आई थी उसने शिकायत की कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

Read More : CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

Bhopal Police is Beating Girl: मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। दोनों पुलिसकर्मियों पर 296, 115/2, 3(5) BNS धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें गाली-गलौज और शारीरिक हमला शामिल हैं। हालांकि दोनों पुलिसकर्मियों ने भी अपनी ओर से आवेदन देकर कहा है कि उन्होंने मारपीट नहीं की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अवधपुरी थाना पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

Exit mobile version