CM Dr. Yadav on Women Reservation: ‘कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता फिर हुई उजागर’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

CM Dr. Yadav on Women Reservation: महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में बहुमत के अभाव में गिर जाने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

CM Dr. Yadav on Women Reservation: ‘कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता फिर हुई उजागर’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

CM Dr. Yadav on Women Reservation/Image Credit: MP DPR

Modified Date: April 18, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: April 18, 2026 12:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में बहुमत के अभाव पास नहीं हुआ।
  • सीएम डॉ मोहन यादव ने इस मामले में कांग्रेस ओर निशाना साधा है।
  • भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है।

CM Dr. Yadav on Women Reservation: भोपाल: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में बहुमत के अभाव में गिर जाने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य दिग्गज नेताओं के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान भी सामने आया है। (CM Dr. Yadav on Women Reservation)  दोनों ही नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता हुई उजागर: सीएम यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता आज एक बार फिर उजागर हुई है। संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश की माताओं-बहनों के अधिकारों और सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। (CM Dr. Yadav on Women Reservation)    जनता सब देख रही है और इसका जवाब समय पर अवश्य देगी।

भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 का पारित न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बिल के रुकने से देश की करोड़ों माताओं-बहनों के अधिकारों और उनके सपनों को ठेस पहुंचा है।

Congress, TMC, DMK, SP समेत पूरे I.N.D.I. गठबंधन ने एक बार फिर अपनी महिला-विरोधी सोच को उजागर किया है। 33% आरक्षण जैसे महत्त्वपूर्ण बिल का विरोध कर उन्होंने ‘आधी आबादी’ के साथ अन्याय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष की राजनीति ने इसमें रुकावट डाली है। (CM Dr. Yadav on Women Reservation)   नारी शक्ति इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी तथा आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.