सवाल आपका है

CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर, कैबिनेट की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | IBC24

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | IBC24

भोपाल: CM Mohan Yadav Tour:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों से भरा हुआ है। वे सुबह 10:35 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे जहां वे कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग, घुमंतू जाति और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Read More: Shivraj Singh Chouhan in CG: रायपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम साय ने की मुलाकात, कल इस कार्यक्रम में होगे शामिल 

CM Mohan Yadav Tour:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 4:15 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे वे जबलपुर के IT पार्क में सांदीपनि विद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वे एक निजी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Read More: Shashi Tharoor on Ceasefire: थरूर ने किया सीजफायर के फैसले का बचाव.. कहा, ‘DGMO की बातचीत के बाद रुका युद्ध, हम नहीं चाहते थे लम्बी लड़ाई’.. सुनें आप भी

CM Mohan Yadav Tour:  इसी दौरान मुख्यमंत्री एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में युवाओं को संबोधित भी कर सकते हैं। उनका यह संबोधन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है जिसमें वे शिक्षा, स्वरोजगार और तकनीकी विकास पर बात कर सकते हैं।

Exit mobile version