MP Politics
MP Politics: भोपाल। चुनाव खत्म होने के बाद अब राज्य की पॉलिटिक्स फिर पटरी पर लौट आई है। मोहन सरकार प्रदेश के मुद्दों पर लौट आई है। तो विपक्ष ने चुनावी वादों का हिसाब लेना शुरू कर दिया है। करीब 6 माह पुरानी सरकार अपने बड़े वादों में से कितने को पूरा कर पाई। वादों का कारवां आखिर कहां तक पहुंचा। ये सवाल विपक्ष उठा रहा है।
ज़ाहिर है… एमपी में लोकसभा चुनाव के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष, अपनी-अपनी बात लेकर जनता के बीच आ चुके हैं। मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप के बाद उत्साहित बीजेपी ने अपने 180 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। अगर सरकार अपने 6 माह के काम का हिसाब लिए बैठी है तो कांग्रेस भी अपनी तैयारी के साथ मैदान में है। उसने चुनावी वादों को लेकर सरकार ने 7 तीखे सवाल कर उसे घेरने की कोशिश की।
MP Politics : साफ है…चुनावी तूफान के बाद अब पूरी सियासत सूबे पर केंद्रित होने वाली है, जिसकी पहली झलक यहां देखने को मिल रही है। पर यहां सवाल ये है कि सरकार की उपलब्धियों की चमक ज्यादा तेज है या फिर विपक्ष के सवालों में ज्यादा धार?