Govt Office Attendance News: अब नहीं चलेगी मनमानी, देर से दफ्तर आने-जल्दी जाने वालों पर होगा एक्शन! मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के सख्त आदेश, विभाग की टीमें भी तैनात

Ads

Govt Office Attendance News: अब नहीं चलेगी मनमानी, देर से दफ्तर आने-जल्दी जाने वालों पर होगा एक्शन! मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के सख्त आदेश, विभाग की टीमें भी तैनात

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 01:33 PM IST

Govt Office Attendance News/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • डॉ. मोहन यादव का वल्लभ भवन में छापामार एक्शन
  • 10 से 6 बजे तक हाजिरी चेक
  • लापरवाही पर गिरेगी गाज!

भोपाल: Govt Office Attendance News:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और समयपालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन सहित मंत्रालय के प्रमुख कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति की जांच के लिए छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश (CM Mohan Yadav News)

Govt Office Attendance News:  हालांकि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव आज भोपाल से बाहर दौरे पर रहेंगे इसके बावजूद मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी कार्यालयों में उपस्थिति की विस्तृत जानकारी संकलित की जाए। यह निरीक्षण वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन तीनों मंत्रालयीन परिसरों में किया जाएगा।

अधिकारियों पर गिरेगी गाज (Government Office Attendance)

Govt Office Attendance News:  निर्देशों के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के आने-जाने का समय, उपस्थिति रजिस्टर का सत्यापन तथा अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी अलग से दर्ज की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर उन्हें संबंधित भवनों में तैनात कर दिया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी औचक निरीक्षण की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें

"मुख्यमंत्री मोहन यादव" ने मंत्रालय में क्या निर्देश दिए हैं?

A1: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए छापामार निरीक्षण और विस्तृत उपस्थिति जांच के निर्देश दिए हैं।

"वल्लभ भवन" में किस प्रकार की जांच की जाएगी?

A2: अधिकारियों के आने-जाने का समय, उपस्थिति रजिस्टर का सत्यापन और अनधिकृत अनुपस्थिति की अलग से रिकॉर्डिंग की जाएगी।

"सामान्य प्रशासन विभाग" की क्या भूमिका है?

A3: विभाग ने विशेष टीमों का गठन कर मंत्रालय के विभिन्न भवनों में तैनाती की है, जो औचक निरीक्षण और उपस्थिति की निगरानी करेंगी।