Madhya Pradesh Crop Damage: ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलें तबाह, सीएम मोहन यादव ने ली बैठक, कलेक्टर्स को दिए ये अहम निर्देश

Madhya Pradesh Crop Damage: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेश में हाल ही में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर जिला कलेक्टरों को तत्काल निर्देश जारी किए हैं।

Madhya Pradesh Crop Damage: ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलें तबाह, सीएम मोहन यादव ने ली बैठक, कलेक्टर्स को दिए ये अहम निर्देश

CM mohan yadav/ image source: IBC24

Modified Date: April 5, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: April 5, 2026 8:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान
  • सीएम ने सर्वे के दिए निर्देश
  • किसानों को मिलेगी तत्काल राहत

Madhya Pradesh Crop Damage: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेश में हाल ही में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर जिला कलेक्टरों को तत्काल निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में बिना देरी किए फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन कर जल्द से जल्द किसानों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे प्रक्रिया पारदर्शी और तेजी से पूरी की जाए, जिससे किसी भी प्रभावित किसान को सहायता से वंचित न रहना पड़े।

Mohan Yadav statement farmers: प्रदेश के कई जिलों में फसलों को पहुंचा व्यापक नुकसान

बताया जा रहा है कि Gwalior-Chambal Division के साथ-साथ Rajgarh, Raisen और Betul सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों से फसलें बर्बाद होने और खेतों में पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

hailstorm rain MP: मोहन यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया

इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को जल्द ही सहायता और राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे इस नुकसान से उबर सकें। मुख्यमंत्री ने किसानों से चिंता न करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी और राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें और जरूरतमंद किसानों तक तुरंत सहायता पहुंचाएं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।