Bonus Share: मुनाफा कमाने का तगड़ा ऑफर! 1 पर 3 शेयर बोनस दे रही ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट के बाद हो सकती है निवेशकों की कमाई दोगुनी!

Bonus Share: Avax Apparels and Ornaments Ltd 7 अप्रैल को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने अपने योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, और यह पहला मौका है जब कंपनी बोनस शेयर दे रही है।

Bonus Share: मुनाफा कमाने का तगड़ा ऑफर! 1 पर 3 शेयर बोनस दे रही ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट के बाद हो सकती है निवेशकों की कमाई दोगुनी!

(Bonus Share / Image Credit: mstocks)

Modified Date: April 5, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: April 5, 2026 5:04 pm IST

नई दिल्ली: Bonus Share: Avax Apparels and Ornaments Ltd ने घोषणा की है कि कंपनी 7 अप्रैल से शेयर बाजार में एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करेगी। कंपनी ने योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। यह पहला मौका है जब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। यह खबर निवेशकों को लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि इससे उनके पास अतिरक्त शेयर होंगे और उनके निवेश में इजाफा हो सकता है।

शेयर का फेस वैल्यू बंटवारा

कंपनी ने अपने शेयरों का बंटवारा भी किया है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिससे अब शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर हो गई है। कंपनी ने 27 मार्च 2026 को एक्स-स्प्लिट स्टॉक के रूप में ट्रेड किया था। इस बंटवारे से कंपनी के शेयर अधिक सुलभ हो गए हैं और इससे निवेशकों को नए निवेश के अवसर भी मिल रहे हैं।

6 महीने में 179% रिटर्न

Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयर ने पिछले छह महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार को शेयर बाजार में यह स्टॉक 168 रुपये के स्तर पर था, जो बीएसई में 1.82% की वृद्धि के साथ बंद हुआ। पिछले तीन महीनों में इस कंपनी के शेयरों की कीमत में 65% का इजाफा हुआ है, जबकि छह महीनों में यह स्टॉक 179% का रिटर्न दे चुका है। इसके कारण पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 196% की वृद्धि दर्ज की गई है।

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का बीएसई में 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 168 रुपये और न्यूनतम स्तर 50.12 रुपये रहा है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 34.92 करोड़ रुपये है। सितंबर तिमाही तक कंपनी के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.97% थी, जबकि पब्लिक के पास 58.03% हिस्सेदारी थी। इस शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी के शेयर में निवेशकों की रुचि और बढ़ सकती है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।