Reported By: Harpreet Kaur
,Vijay Shah Controversy | Image Source | IBC24
This browser does not support the video element.
भोपाल: Vijay Shah Controversy: कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अब खुलकर इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
Vijay Shah Controversy: देश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने पत्र में मंत्री पर देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने की भी मांग की है। इस बीच भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पीसीसी कार्यालय में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के सरकारी बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।
Vijay Shah Controversy: इसके बाद पुलिस ने मनोज शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मंत्री विजय शाह के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है। बंगले के बाहर 10 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।