BJP Vidhayak Ke Driver Ne Kiya Hamla : बीजेपी विधायक के ड्राइवर ने व्यक्ति पर किया हमला.. सिर पर आईं गंभीर चोटें, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
BJP Vidhayak Ke Driver Ne Kiya Hamla : घायल रवि चौरसिया के सर पर गंभीर चोटे आई है, इसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

BJP Vidhayak Ke Driver Ne Kiya Hamla | Source : IBC24
कटनी। BJP Vidhayak Ke Driver Ne Kiya Hamla : कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र पीरबाबा स्थित पान दुकान के संचालक के सर पर बीजेपी विधायक संजय पाठक के ड्राइवर चरण यादव ने बेसबॉल से हमलाकर घायल कर दिया। घायल रवि चौरसिया के सर पर गंभीर चोटे आई है, इसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
घायल रवि चौरसिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि विजयराघवगढ़ के बीजेपी विधायक संजय पाठक के ड्राइवर चरण यादव ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। आरोपी ड्राइवर चरण यादव विधायक के रॉब के चलते वह काई बार उसकी दुकान में अपने दोस्तो के साथ आ कर पान खा लेते थे और पैसे नहीं देते थे और चरण यादव द्वारा पिछले काई माह पहले भी मारपीट की थी लेकिन समझौता हो गया था।
वहीं आज फिर विधायक के ड्राइवर चरण यादव ने घायल रवि चौरसिया से बात विवाद किया और गाड़ी में रखे बेसबॉल से उसके सर पर हमला कर घायल कर दिया। जिस जगह पर मारपीट हुई उस जगह के सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहे है। वही घायल रवि चौरसिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। माधवनगर की पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ Section:
क्या है मामला?
कटनी जिले में बीजेपी विधायक संजय पाठक के ड्राइवर चरण यादव ने पान दुकान के संचालक रवि चौरसिया पर पुरानी रंजिश के चलते बेसबॉल से हमला किया, जिससे रवि को गंभीर चोटें आईं।
क्या आरोप लगाया गया है?
रवि चौरसिया ने आरोप लगाया है कि चरण यादव और उनके दोस्तों ने पहले भी दुकान पर आकर पान खाया था, लेकिन पैसे नहीं दिए थे। पहले भी मारपीट हो चुकी थी, लेकिन समझौता हुआ था। आज फिर हमला हुआ।
हमले की वजह क्या थी?
हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसमें आरोपी ने पहले भी दुकान पर पैसे नहीं दिए थे और बाद में मारपीट की थी।
इस मामले में पुलिस क्या कर रही है?
माधवनगर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
क्या हमले का कोई वीडियो उपलब्ध है?
हां, इस हमले का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जो घटना का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MLA's driver attacked a person... he suffered serious head injuries
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm