Lok Sabha Election 2024 : मध्यप्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका, गोंगपा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज्यसभा सांसद, इस सीट के लिए दाखिल किया नामांकन
बीजेपी को बड़ा झटका, गोंगपा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज्यसभा सांसदः BJP MP announces to contest elections from Gondwana Gantantra Party
Bilaspur Lok Sabha Chunav 2024
सीधीः Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब चुनावी रंग चढ़ने लगा है। विभिन्न मुद्दों को लेकर नेता के बयान सामने आ रहे हैं और एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। इसके साथ ही नेताओं के दल-बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच अब भाजपा के राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। अजय प्रताप सिंह ने गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सीधी लोस प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
भाजपा ने डॉ. राजेश मिश्रा को बनाया प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने सीधी लोकसभा सीट से बीजेपी ने दांव खेलते हुए डॉ. राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। यह उनका दूसरा चुनाव है। इससे पहले वह बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2008 में वे सीधी विधानसभा से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्हें 13741 मत मिले थे। बीजेपी कांग्रेस के बाद वे तीसरे स्थान पर थे। साल 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हाथों बीजेपी की सदस्यता ली थी। तब से भाजपा में रहकर विधानसभा व लोकसभा में टिकट की मांग करते हुए दावेदारी जता रहे थे।
MP में चार चरणों में होगा चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश में चार फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल (शुक्रवार) को 6 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को 7 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 7 मई (मंगलवार) को 8 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं एमपी में चौथे चरण के तहत 13 मई (सोमवार) को 8 सीटों पर मतदान होगा।

Facebook


